cricket news

Pakistan Cricket Team : अगर भारत नहीं आया तो मुनाफा कम होगाः पीसीबी के पूर्व प्रमुख खालिद महमूद

Share this article:

Pakistan Cricket Team पीसीबी के पूर्व प्रमुख खालिद महमूद ने कहा है कि अगर भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं आती है तो मुनाफा कम हो जाएगा। उनके अनुसार, भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा।

Pakistan Cricket Team पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व प्रमुख खालिद महमूद का मानना है कि भारत अगले साल की शुरुआत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगा। महमूद एक सेवानिवृत्त वरिष्ठ नौकरशाह हैं। उन्होंने कहा, “अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है तो यह पीसीबी और आईसीसी के लिए घाटे का सौदा होगा।

Pakistan Cricket Team पीसीबी के पूर्व प्रमुख खालिद महमूद ने कहा, “यह बहुत कम संभावना है कि वे पाकिस्तान में खेलने के लिए सहमत होंगे।उन्होंने कहा, “भारत सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है और इसका काफी प्रभाव है। अगर वे अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजते हैं, तो मुझे लगता है कि श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसे देश भी उनके रास्ते पर चलेंगे।”

महमूद 1989 और 1999 में पाकिस्तान के जूनियर और सीनियर टीम मैनेजर के रूप में दो बार भारत आ चुके हैं। उन्होंने कहा, “अगर भारत पाकिस्तान का दौरा नहीं करता है, तो चैंपियंस ट्रॉफी का राजस्व प्रभावित होगा। इसके आयोजन की लागत बढ़ेगी और लाभ कम होगा।महमूद ने कहा कि पीसीबी को खेल और राजनीति को नहीं मिलाने की अपनी नीति का पालन करना चाहिए।

इस स्तर पर आप केवल अपना पक्ष मजबूती से रख सकते हैं और अन्य बोर्डों को अपने पक्ष में करने के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं। आईसीसी में भारत का काफी दबदबा है, इसलिए इस तरह की रणनीति अपनाने से पाकिस्तान को कोई फायदा नहीं होगा।‘‘

उन्होंने कहा, “जब बीसीसीआई कहता है कि वह अपनी टीम नहीं भेज सकता है और पाकिस्तान के बाहर अपने मैच खेलेगा, तो यह पाकिस्तान के लिए आईसीसी कार्यक्रम की मेजबानी के उद्देश्य को कम करता है।‘‘

About the author

Contributing writer covering sports news, match coverage and analysis.